{"_id":"6a6ee3f5228fa3a8870c8852","slug":"kanwar-security-all-intersections-in-muzaffarnagar-city-closed-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर शहर के सभी चौराहे बंद, जिला अस्पताल व मीनाक्षी चौक खुला, ये बनाई है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर शहर के सभी चौराहे बंद, जिला अस्पताल व मीनाक्षी चौक खुला, ये बनाई है व्यवस्था
Sun, 02 Aug 2026 12:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:01 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: शहर में अब कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। कांवड़िये जिला अस्पताल, रुड़की रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, भगत सिंह रोड से होकर हरियाणा के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से गुजरते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका व यातायात पुलिस ने नगर के सभी कट व चौराहे बैरिकेडिंग लगाकर बंद करा दिए हैं। नगर में इधर से उधर जाने के लिए केवल जिला अस्पताल व मीनाक्षी चौक को खुला छोड़ा है। ई-रिक्शाओं का मार्ग भी बदल दिया गया। ई-रिक्शा व चौपहिया वाहनों के आने-जाने के दौरान नगर की गलियों व जिला अस्पताल चौराहे पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
नगर में कांवड़ियों का बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया। सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। दिन-रात में कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे हैं। कांवड़िये दिल्ली-देहरादून हाईवे से सिसौना कट से बझेड़ी गांव से होकर बझेड़ी अंडरपास से कच्ची सड़क से होते हुए जिला अस्पताल, रुड़की रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, भगत सिंह रोड से होकर हरियाणा के लिए रवाना हो रहे हैं। नगर पालिका व यातायात पुलिस ने कच्ची सड़क से लेकर सुजडू तक पड़ने वाले सभी कट व चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें बंद कर दिया है। वहां पर पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नॉवल्टी, आलू मंडी व शिव चौक पर लगाई बैरिकेडिंग
नगर का नॉवल्टी, आलू मंडी व शिव चौक सबसे व्यस्ततम चौराहे हैं। तीनों चौराहों को सामान्य लोगों के वाहनों के लिए बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। यहां से कांवड़ियों के निकलने के कारण पैदल ही जाया जा सकता है। इन चौराहों से होकर दूसरी तरफ जाने वाले वाहन चालकों को घूम कर जाना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल व मीनाक्षी चौक से गुजर रहे वाहन
शिव चौक, रुड़की रोड, मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला अस्पताल और मीनाक्षी चौक का रास्ता खुला छोड़ा गया है। इन दोनों रास्तों से नगर में इधर से उधर आया व जाया जा सकता है।
शिव चौक, रुड़की रोड, मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला अस्पताल और मीनाक्षी चौक का रास्ता खुला छोड़ा गया है। इन दोनों रास्तों से नगर में इधर से उधर आया व जाया जा सकता है।
ई-रिक्शा के भी बदले मार्ग
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बनाई यातायात व्यवस्था के चलते ई-रिक्शाओं के मार्ग भी बदले गए हैं। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन की तरफ से शामली बस अड्डा, चरथावल बस अड्डा व बघरा तांगा अड्डे पर जाने के लिए महावीर चौक, आर्य समाज रोड व मीनाक्षी चौक से होकर जाना होगा। इसके अलावा जिला अस्पताल से शामली रोड पर जाने के लिए लद्धावाला, चुंगी नंबर दो से होकर जाना होगा। इस मार्ग पर चुंगी नंबर दो व लद्धावाला वाली गली संकरी होने के कारण वहां पर जाम लग रहा है। इस वजह से चौपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

ये बोले एसपी यातायात
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाई है। यदि कहीं पर समस्या सामने आती है, तो सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
- अतुल कुमार चौबे, एसपी यातायात
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाई है। यदि कहीं पर समस्या सामने आती है, तो सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
- अतुल कुमार चौबे, एसपी यातायात