फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission window open; registration opportunity available until the 11th.

Muzaffarnagar News: प्रवेश के लिए खुली विंडो, 11 तक मिला पंजीकरण का मौका

Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Admission window open; registration opportunity available until the 11th.
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से राहत दी गई है। प्रवेश के लिए पंजीकरण और आवेदन त्रुटि सुधार के लिए तिथि विस्तारित कर दी गई है। पिछले दिनों समर्थ पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण बाधित हुई प्रवेश प्रकिया से वंचित हुए अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक पंजीकरण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एम.एड., एलएलएम, बीपीईएस, बीएससी (पीएचईएस), एमपीएड, बीपीएड तथा मास्टर ऑफ लॉ को छोड़कर) के अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नए अभ्यर्थी भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। 11 अगस्त के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक संशोधन करना होगा। अभ्यर्थी समय रहते अपने आवेदन में त्रुटियों का सुधार कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed