फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Convicted accused arrested with opium worth 75 lakh.

Muzaffarnagar News: सजायाफ्ता आरोपी 75 लाख रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Convicted accused arrested with opium worth 75 lakh.
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने डकैती और हत्या के मामले में सजायाफ्ता आरोपी हरियाणा निवासी धर्मपाल सिहं उर्फ पालू को गिरफ्तार किया। उसे झारखंड से लाई 75 लाख रुपये की 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वह ग्राहक की इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी, पंजाब व हरियाणा में अफीम बेचता था।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मेरठ करनाल हाइवे पर एक होटल के पास पहुंची तो वहां पहले से खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा तो उससे सात किला अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि वह यह अफीम झारखंड से बस में लेकर आया है। पहले भी वह यह काम करता रहा है। ट्रक चालकों ने उसे बताया था कि झारखंड में अफीम सस्ती मिलती है। वहां से अफीम लाकर वह जनपद मुजफ्फरनगर, हरियाणा व पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचता है। आज भी वह ट्रक चालकों को अफीम बेचने आया था। वह बिहार से भी अफीम लाकर बेचने का काम करता हैं। एसएसपी ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के जनपद जिंद के थाना नरवाला के गांव डोबी का रहने वाला हैं। उसके खिलाफ हरियाणा, राजस्थान के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के 19 मामले दर्ज है। नशीले पदार्थो का वह बड़ा तस्कर है। वर्ष 2011 में हरियाणा के थाना रतिया में हत्या व डकैती, साजिश का मामला दर्ज है। इस मामले में उसे सजा हुई थी।

तीन साल पहले वह जमानत पर आया था। इसके बाद से वह इस धंधे को कर रहा है। आरोपी के साथियों व संपर्कों के बारे में जानकारी की जा रही है। वह इस धंधे से प्राप्त रकम से अपने शौक पूरे करता था। प्रेसवार्ता में बुढ़ाना कोेतवाली प्रभारी सुभाष अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed