फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All schools and colleges will remain closed from August 3 to August 10.

Muzaffarnagar News: तीन से 10 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
All schools and colleges will remain closed from August 3 to August 10.
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में तीन अगस्त से 10 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि डीएम के द्वारा जारी हुए आदेश के अनुसार सभी प्री-प्राइमरी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त एवं माध्यमिक विद्यालयों के अलावा यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय, डिग्री कॉलेज, डाॅयट तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 10 अगस्त तक अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जन सुविधा के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सभी प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed