{"_id":"6a6e550361c67fa37600ad52","slug":"commercial-gas-cylinder-price-reduced-by-192-relief-for-street-vendors-and-hotel-operators-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-177247-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 192 रुपये सस्ता, स्ट्रीट वेंडर और होटल संचालकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर 192 रुपये सस्ता, स्ट्रीट वेंडर और होटल संचालकों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महंगाई की मार झेल रहे स्ट्रीट वेंडर और छोटे होटल एवं ढ़ाबा संचालकों को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 192 रुपये की कमी की है। जनपद में व्यावसायिक गैस सिलिंडर अब 2769 रुपये में मिलेगा। अब से पहले 2961 रुपये का सिलिंडर मिलता था।
खाड़ी क्षेत्र में ईरान और अमेरिका एवं इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध के बाद से तेल और गैस के दामों में बार-बार उछाल आता रहा है। महंगाई का सर्वाधिक प्रभाव व्यावसायिक गैस सिलिंडर के प्रयोग करने वालों पर पड़ा है। छह माह के भीतर व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में एक हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि एक माह पहले भी तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस के दाम घटाए थे। लगातार दूसरी बार दाम घटने से छोटे व्यावसायियों को काफी राहत मिलेगी।
दोगुना कर सिलिंडर के दाम घटा रही सरकार
मिठाई विक्रेता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष मित्तल का कहना है कि सरकार ने छह माह के दौरान सिलिंडर के दाम लगभग दोगुना कर दिए। अब कुछ घटाए हैं, लेकिन महंगाई पहले ही इतनी हो चुकी है कि अब अधिक लाभ नहीं है।
विज्ञापन
सिलिंडर के दाम घटे, ग्राहकों को नहीं मिलेगा लाभ
गोल मार्केट में चाय का ठेला (स्ट्रीट वेंडर) लगाने वाले रोहताश्व का कहना है कि गैस सिलिंडर के दाम घटे हैं। उससे कुछ राहत मिली है। लेकिन अन्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए ग्राहकों को अधिक लाभ नहीं दे पाएंगे।
बार-बार न हो बढ़ोतरी, दामों में रखी जाए स्थिरता
कचहरी रोड स्थित होटल संचालक रविश अग्रवाल का कहना है कि व्यावसायिक गैस के दामों में बढ़ोतरी से दिक्कत होती है। गैस के दामों में स्थिरता रखी जाए। हमने गैस का प्रयोग त्याग भट्ठियों पर खाना बनवाना शुरू कर दिया था। अब वही जारी रहेगा।
छह माह में छह बार घटे और बढ़े व्यावसायिक गैस के दाम
पिछले छह माह के भीतर व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में छह बार परिवर्तन किया जा चुका है। एक मार्च को कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई थी। दाम बढ़कर 1,768.50 रुपये हो गया था। सात मार्च को फिर से बढ़ोतरी हुई और गैस का दाम 1,883 रुपये हो गया था। इसके बाद एक अप्रैल को 195 और उसके उपरांत एक मई को एक हजार से अधिक की बढ़ोतरी की गई। जबकि एक जून को 42 रुपये घटे। हालांकि उसके बाद दो बार दाम घटाए गए।