{"_id":"69f73135409a931202075bd8","slug":"video-accused-who-misbehaved-with-female-student-visiting-fatehpur-sikri-arrested-in-an-encounter-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फतेहपुर सीकरी घूमने आई छात्रा से दरिंदगी, युवक ने किया दुष्कर्म, साथी करता रहा निगरानी; मुठभेड़ में एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फतेहपुर सीकरी घूमने आई छात्रा से दरिंदगी, युवक ने किया दुष्कर्म, साथी करता रहा निगरानी; मुठभेड़ में एक पकड़ा
आगरा के विश्व विख्यात स्मारक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्मारक घूमने आई 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने निर्जन स्थान पर जबरन दुष्कर्म किया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर निगरानी करता रहा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थाना प्रभारी फतेहपुरसीकरी आनंद वीर ने बताया कि कासिम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी फतेहपुर सीकरी और उसके साथी संजय कुरैशी पुत्र पप्पो को पुलिस ने छात्रा के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चिन्हित किया था। मुखबिर की सूचना पर उंदेरा , नहरपुर के पास आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख कासिम ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी दुष्कर्म का आरोपी संजय भागने में सफल हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।