फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिर पर ईंट से प्रहार, नुकीले पत्थर से काटा गला; पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला फरहान पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Aug 2026 12:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 12:52 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले फरहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार था। पत्नी की खून से सनी लाश घर में मिली थी। गले और सिर पर कई वार किए गए थे। 

विज्ञापन
Police have arrested Farhan who murdered his wife in Agra
पत्नी का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के ताजगंज थाना पुलिस ने पत्नी उज्जमा की हत्या के आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ताजमहल के पास दबिश देकर पकड़ा। फरहान 28 जुलाई को पत्नी उज्जमा की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। 


पुलिस के अनुसार आरोपी ने उज्जमा के सिर पर ईंट और गले पर हमला कर हत्या की थी। घटना के बाद वह मौके से भाग निकला था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 
Police have arrested Farhan who murdered his wife in Agra
आरोपी फरहान के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में मिली थी खून से सनी लाश
भैंरों खिड़की, कोतवाली, झांसी निवासी उज्जमा ने कैंसर से पति की माैत के बाद 20 अप्रैल को ताजगंज के नगला पैमा निवासी फरहान से दूसरा निकाह किया था। दोनों की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट से हुई थी। फरहान पहले से दो निकाह कर चुका था। मगर उसे दोनों पत्नी छोड़कर जा चुकी थीं। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। हालांकि उज्जमा अपने बच्चों को नहीं लाई थी। वह नाना के घर में रह रहे थे। मंगलवार सुबह उज्जमा का शव घर में खून से लथपथ मिला था। घर के गेट पर ताला लगा था।

 
Police have arrested Farhan who murdered his wife in Agra
मृतक उज्जमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुर के आने पर घटना का पता चला था। फरहान घर में नहीं मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता अनवार ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। इसमें फरहान पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police have arrested Farhan who murdered his wife in Agra
घर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गले पर नुकीले पत्थर से किया प्रहार
पुलिस को जिस कमरे में उज्जमा का शव मिला, वहां एक ईंट और टूटा हुआ पत्थर का टुकड़ा पड़ा हुआ मिला था। फर्श पर खून ही खून पड़ा था। उज्जमा के सिर में प्रहार किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उज्जमा के सिर में तीन से चार प्रहार ईंट से किए गए थे। उसके तीन चोट आई थीं। उसके साथ ही गले पर भी कट का निशान था। इससे आशंका है कि कमरे में मिले नुकीले पत्थर के मारने की वजह से उसका गला कट गया। आशंका है कि बचने के लिए उज्जमा ने काफी देर तक संघर्ष किया। क्योंकि उसके हाथ और पैर पर खरोंच भी लगी थीं। शव दो दिन पुराना था। इससे रविवार रात को हत्या की आशंका है।
 

 
विज्ञापन
Police have arrested Farhan who murdered his wife in Agra
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पति की कब्र के बराबर में किया दफन
परिजन ने बताया कि मृतका उज्जमा का निकाह ताजनगरी निवासी शोएब के साथ हुआ था। उनसे उज्जमा के दो बच्चे हैं। शोएब को कैंसर हो गया था। पांच साल पहले उनकी मृत्यु हो गई। इस कारण ही उज्जमा मायके में जाकर रहने लगी। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। उसने दूसरा निकाह कर लिया। इस बात की जानकारी पहले पति के परिजन को नहीं थी। हत्या का पता चलने पर जानकारी हुई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पंचकुइयां कब्रिस्तान लेकर आए। उज्जमा के शव को पति की कब्र के पास ही दफना दिया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed