फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tout swindles tourists visiting Fatehpur Sikri in agra

महलों को बता दिया खंडहर: लपके की करतूत, धोखा खा गए सीकरी स्मारक घूमने आए कोलकाता के पर्यटक; ठग लिए रुपये

Sun, 02 Aug 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Aug 2026 02:28 AM IST
सार

लपके ने 500 रुपये लेने के बाद सिर्फ सलीम चिश्ती की दरगाह और बुलंद दरवाजा दिखाया। इसके बाद उसने कहा कि आगे देखने लायक कुछ नहीं है, बाकी महल खंडहर हो चुके हैं। दंपती बस स्टैंड पहुंचे, तो बस स्टैंड इंचार्ज ने बताया कि कई ऐतिहासिक इमारतें देखने योग्य हैं।

विज्ञापन
Tout swindles tourists visiting Fatehpur Sikri in agra
फतेहपुर सीकरी में लपके की ठगी का शिकार हुए पर्यटक दंपती।

विस्तार

विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी स्मारक समूह में पर्यटकों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। कोलकाता से आए एक पर्यटक दंपती को खुद को गाइड बताने वाले लपके ने प्रवेश और गाइडिंग शुल्क के नाम पर 500 रुपये ठग लिए। सिर्फ दरगाह और बुलंद दरवाजा दिखाकर यह कहते हुए लाैटा दिया कि स्मारक के शेष महल खंडहर हो चुके हैं।
विज्ञापन


कोलकाता निवासी श्रीधर बनर्जी अपनी पत्नी के साथ शनिवार को सीकरी स्मारक घूमने आए थे। उनका आरोप है कि एक कथित गाइड उन्हें अपने साथ ले गया। 500 रुपये लेने के बाद सिर्फ सलीम चिश्ती की दरगाह और बुलंद दरवाजा दिखाया। इसके बाद उसने कहा कि आगे देखने लायक कुछ नहीं है, बाकी महल खंडहर हो चुके हैं। दंपती बस स्टैंड पहुंचे, तो बस स्टैंड इंचार्ज रामगोपाल ने उन्हें बताया कि फतेहपुर सीकरी स्मारक समूह में दीवान-ए-खास, पंचमहल, जोधाबाई महल, तुर्की सुल्ताना महल सहित कई ऐतिहासिक इमारतें देखने योग्य हैं। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पर्यटक दंपति दोबारा स्मारक परिसर पहुंचा और पूरे स्मारक समूह का भ्रमण किया। उनका कहना था कि गाइडिंग या प्रवेश शुल्क लेना गलत नहीं है, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को गलत जानकारी देकर गुमराह करना और धोखा देना गंभीर मामला है। पर्यटकों ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed