{"_id":"6a6e5a74ad75f9660b0862a0","slug":"gave-the-police-the-slip-for-7-km-on-the-expressway-car-thief-escaped-agra-news-c-25-1-agr1034-1122835-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में भागा चोर: एक्सप्रेसवे पर राॅन्ग साइड दाैड़ाई कार, गोली मारकर की पंक्चर; देखती रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में भागा चोर: एक्सप्रेसवे पर राॅन्ग साइड दाैड़ाई कार, गोली मारकर की पंक्चर; देखती रह गई पुलिस
Sun, 02 Aug 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:13 AM IST
सार
सरगना अपने एक साथी और अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार था। उसने पुलिस को देखकर गाड़ी में बैक गियर डाल दिया। तकरीबन 500 मीटर तक गलत दिशा में कार चलाई। इसके बाद कार को दूसरे लेन में ले आया और आगरा की ओर सात किमी तक दौड़ाया। पुलिस ने फायरिंग कर कार को पंक्चर किया मगर वो कार को दौड़ाता रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी चोर की कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के एक शातिर वाहन चोर ने शुक्रवार को फिल्मी स्टाइल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस को छकाया। लंबे समय से चोर की तलाश में जुटी पुलिस ने फतेहाबाद टोल पर कार रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने रॉन्ग साइड में उसे 500 मीटर तक उल्टा (बैक गियर में) दौड़ा दिया। इसके बाद कार को घुमाकर रफ्तार भर दी और करीब सात किमी तक पुलिस को छकाया। आखिरकार कार छोड़कर वह अपने साथी के साथ खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस को एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में आरोपी की महिला मित्र मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
घटना शुक्रवार दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। एक महीने पहले थाना लोहामंडी के जयपुर हाउस और थाना कमला नगर क्षेत्र में कोठियों के बाहर खड़ी कई लग्जरी कारें चोरी हुई थीं। खुलासे के लिए विशेष टीम को लगाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदोई का वाहन चोर चोरी की कार से मथुरा होते हुए लखनऊ की तरफ जा रहा है। इस जानकारी पर इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल पर पुलिस को अलर्ट किया गया। कार रहनकलां टोल से आगे बढ़ गई।

वाहन चोर अपनी गाड़ी से फतेहाबाद की तरफ बढ़ गया। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर डौकी पुलिस लगा दी गई। टोल कर्मियों ने बैरियर गिरा दिए इससे जाम लग गया। कार सवार सरगना अपने एक साथी और अपनी महिला मित्र के साथ था। उसने पुलिस को देखकर गाड़ी में बैक गियर डाल दिया। तकरीबन 500 मीटर तक गलत दिशा में कार चलाई। इसके बाद कार को दूसरे लेन में ले आया और आगरा की ओर सात किमी तक दौड़ाया। पुलिस ने फायरिंग कर कार को पंक्चर किया मगर वो कार को दौड़ाता रहा।
रमाडा कट पर चोर कार रोकने के बाद उतरकर साथी समेत भाग गया। कार में पुलिस को आरोपी की महिला मित्र मिली। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जयपुर हाउस और कमला नगर से कार चोरी के मामले में पुलिस को सुराग मिले थे। इस पर पुलिस की विशेष टीम पड़ताल में लगी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई का अभिषेक वाजपेयी नाम का चोर अपनी महिला मित्र और साथी संग मथुरा होते हुए जा रहा है। इस पर घेराबंदी की गई मगर वो भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

सॉफ्टवेयर की मदद से कारों की चोरी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लग्जरी और हाईटेक कारों की चोरी सॉफ्टवेयर की मदद से चोर कर रहे हैं। वह पहले अपने साथियों की मदद से ऐसी कारों को चिह्नित करते हैं, जिनको सर्विस सेंटर पर अक्सर लाया जाता है। उनकी रिमोट चाबी की कॉपी सॉफ्टवेयर की मदद से कर लेते हैं। चोरों के पास एक इलेक्ट्रॉनिक किट होती है। इस किट की मदद से कार को खोल लेते हैं। इसके बाद चोरी कर ले जाते हैं। नई कारों को आधी से कम कीमत पर बेच दिया जाता है। इनके फर्जी कागजात भी तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही शराब और गांजा तस्करी में भी इस्तेमाल किया जाता है। पकड़े जाने पर असली मालिक के पास पुलिस पहुंचती है। चोरी से बचने के लिए कार के पहियों में लगाने के लिए आने वाले व्हील लॉक का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा जीपीएस ट्रैकर का भी प्रयोग कर सकते हैं। स्टेयरिंग व्हील लॉक या गियर/ब्रेक लॉक का इस्तेमाल करें।
29 जून को चोरी हुई थी कार
जयपुर हाउस निवासी अर्चित बंसल की कार घर के बाहर से चोरी हुई थी। उन्होंने 29 जून की रात को 11:30 बजे अपनी होंडा डब्ल्यूआरवी गाड़ी को घर के बाहर खड़ा किया था। 30 जून की तड़के कार नहीं मिली थी। उन्होंने 4 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।