फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Commissioner of Safety to visit on the 10th; green signal to follow.

Agra News: 10 को आएंगे मेट्रो सुरक्षा आयुक्त, फिर मिलेगी हरी झंडी

Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Metro Commissioner of Safety to visit on the 10th; green signal to follow.
मेट्रो स्टेशन के लिए होता काम और आईएसबीटी स्टेशन हुआ तैयार। अमर उजाला
आगरा। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त 10 अगस्त को आगरा आ सकते हैं। वह स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा का ऑडिट करेंगे। इसके बाद मेट्रो संचालन की अनुमति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के साथ आगरा मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मांगी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। ऑडिट करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम 10 अगस्त को आ सकती है। टीम पांचों स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

सबकुछ ठीक मिलने पर मेट्रो चलाने की अनुमति मिलेगी। संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन चुका है। ऐसे में आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेन का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

मेट्रो से होगा 11 किमी. का सफर

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो संचालित हो रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इस तरह लोग 11 किमी. का सफर मेट्रो से करेंगे। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed