फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No sewage discharged into Yamuna first 100 MLD STP ready

यमुना नहीं घुलेगा जहर: 100 एमएलडी का पहला एसटीपी तैयार, 27 साल बाद बना; अगले सप्ताह शुरू होगा प्लांट

Sun, 02 Aug 2026 03:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 03:58 PM IST
सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर याचिका के बाद प्रदेश सरकार ने 375 करोड़ रुपये से आगरा में एसटीपी बनाने का आदेश दिया था। इनमें धांधूपुरा का एसटीपी अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
No sewage discharged into Yamuna first 100 MLD STP ready
एसटीपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालिंदी में नालों के जरिए पहुंच रहा जहर अगले सप्ताह से नहीं घुलेगा। धांधूपुरा में 100 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। शनिवार को खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर धांधूपुरा एसटीपी के लिए सीवर लाइन के इंटरकनेक्शन का काम पूरा हो गया। रविवार शाम से पुरानी मंडी से आगरा किला रोड पर यातायात सुचारू हो जाएगा। करीब 27 साल बाद धांधूपुरा में नया एसटीपी बनकर तैयार हुआ है। वहीं एक अन्य 100 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन


नमामि गंगे के तहत जलनिगम ग्रामीण शाखा ने नई तकनीक और मानकों पर एसबीआर (सीक्वेंसियल बैच रिएक्टर) पर आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कराया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर याचिका के बाद प्रदेश सरकार ने 375 करोड़ रुपये से आगरा में एसटीपी बनाने का आदेश दिया था, जिस पर 100 एमएलडी धांधूपुरा, 31 एमएलडी जगनपुर, 35 एमएलडी पीलाखार और 10 जगह छोटे एसटीपी बनाने का काम शुरू किया गया। इनमें धांधूपुरा का एसटीपी अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इस एसटीपी के लिए सुप्रीम कोर्ट से पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन


 

खैराती टोला पर इंटरकनेक्शन का काम रविवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा और दिन में रास्ता ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। अगले सप्ताह नया एसटीपी चालू कर देंगे। इससे यमुना में सीवर और नालों का प्रदूषित पानी नहीं पहुंचेगा।-आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम

जुर्माने की रकम से बनेगा एक और 100 एमएलडी एसटीपी
27 साल पहले बने धांधूपुरा के 78 एमएलडी एसटीपी को नया एमएलडी चालू होने के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिसकी जगह एसबीआर तकनीक पर 100 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनेगा। इसे पर्यावरणविद डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ की याचिका पर नगर निगम पर लगाए गए जुर्माने की रकम से बनाया जाएगा। ये एसटीपी 173.71 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह आगरा की वर्ष 2055 तक की सीवर ट्रीटमेंट की जरूरत को पूरा करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed