फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bones wearing down due to obesity neck and back pain caused by sitting in awkward postures

मोटापे से घिस रही हड्डियां: आड़े-तिरछे बैठने से गर्दन-पीठ में दर्द, टीवी-मोबाइल देखते इस बात का रखें ध्यान

Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

आड़े-तिरछे बैठकर मोबाइल-टीवी देखने, लैपटॉप का उपयोग करने से युवाओं और किशोरों में  गर्दन, पीठ, कमर और कंधों में दर्द की परेशानी बन रही है। कई की हालत खराब भी मिल रही है।

विज्ञापन
Bones wearing down due to obesity neck and back pain caused by sitting in awkward postures
पोस्टर का विमोचन करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बढ़ता वजन, आड़े-तिरछे बैठने और खराब खानपान युवाओं और बच्चों को बीमार बना रहा है। मोटापे से जोड़ घिस रहे हैं। बेढंग बैठने से पीठ और कमर दर्द हो रहा है। किशोरों और युवाओं में ये परेशानी तेजी से बढ़ रही है। बोन एंड ज्वाइंट माह मनाते हुए आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी आगरा मूव्स बेटर अभियान शुरू कर रही है। इसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। खंदारी बाईपास स्थित होटल में अभियान का पोस्टर भी जारी किया है।
विज्ञापन


सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किशोर-युवा आड़े-तिरछे बैठकर मोबाइल-टीवी देखने, लैपटॉप का उपयोग करने से गर्दन, पीठ, कमर और कंधों में दर्द की परेशानी बन रही है। कई की हालत खराब भी मिल रही है। सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मोटापा और बढ़ता वजन भी युवाओं में जोड़ों दर्द की बड़ी वजह बन रहा है। घुटनों पर भार अधिक पड़ने से ये घिस रहे हैं। मांसपेशियों में सूजन की भी परेशानी है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से गठिया भी हो रहा है।
विज्ञापन


 

कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने बताया कि कामकाज समेत खराब खानपान के कारण युवाओं में हड्डी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में संस्था विशेष अभियान के तहत युवा, महिला और बुजुर्गों को जागरूक करेंगे। अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि पूरे महीने स्कूल-कॉलेज, पुलिस लाइन, पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर हड्डी रोग से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. करन रावत, अजय भार्गव, श्रुति सिन्हा, वत्सला प्रभाकर, सुनील खेत्रपाल, राममोहन कपूर आदि मौजूद रहे।

इन बातों का रखें ध्यान
भोजन में दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां अधिक खाएं। विटामिन डी की पूर्ति के लिए सुबह आधा घंटे की धूप जरूर लें। रोजाना 30 मिनट तक तेज गति से चलें, योग, व्यायाम करें। वजन न बढ़ने दें, मोटापा कम करें, फास्ट फूड-तले भोजन से पेट न भरें। कमर सीधा कर टीवी-मोबाइल देखें, 45 मिनट कंप्यूटर पर काम करने के बाद ब्रेक लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed