{"_id":"69f7311ff5548d13790a3d50","slug":"video-farmer-registry-for-over-6500-farmers-stalled-due-to-flaws-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खामियों से फंसी 6500 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, आधार कार्ड और खतौनी में अलग नाम की आ रही हैं समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खामियों से फंसी 6500 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, आधार कार्ड और खतौनी में अलग नाम की आ रही हैं समस्या
किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं। हर पंचायत में एक कर्मचारी नामित कर जिम्मेदारी दी है। पर, आधार कार्ड और खतौनी में दर्ज नाम में अंतर व हिस्सेदार का अंश निर्धारण न होने से 6500 से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए चार विभागों को लगाया है। इसमें कृषि, राजस्व के लेखपाल, मनरेगा के रोजगार सेवक और पंचायती राज विभाग से पंचायत सहायक शामिल हैं। हर पंचायत में एक कर्मचारी को हर रोज कम से पांच रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य दिया है। कृषि विभाग इसका नोडल है। पंचायतों में लग रहे शिविरों में किसानों के सामने दो समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। इनमें पहली है खतौनी में दर्ज नाम में कुछ अक्षर, उपनाम आदि में अंतर और दूसरी समस्या खतौनी में राजस्व विभाग का समय से काश्तकार का अंश निर्धारण नहीं करना। तहसील खेरागढ़ के सायपुर गांव के किसान उदय सिंह ने बताया कि उनके आधार कार्ड और खतौनी नाम तो एक ही है, लेकिन आधार कार्ड में नाम के पीछे उपनाम है। इसी कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। शमसाबाद के गांव बरौरा कला के प्रभु ने बताया कि कई बार कृषि विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। पंचायत सहायक के पास गए तो बताया गया कि अंश निर्धारण होने के बाद हो जाएगी। उनका नाम लेखपाल के पास भेज दिया है। वहां से जितना जल्दी हो जाएगा उतनी ही जल्दी फार्मर रजिस्ट्री बन जाएगी। कृषि उपनिदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में खतौनी में दर्ज नाम में गलती और अंश का स्पष्ट निर्धारण होने के ज्यादा मामले आ रहे हैं। ऐसे लोग कई बार कार्यालय भी आ जाते हैं। उनकी सूचना संबंधित लेखपालों के पास भेजी जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।