{"_id":"69f736ddff756e1bc902280c","slug":"video-levels-of-male-hormone-testosterone-are-rising-in-girls-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारी आवाज और चेहरे पर बाल, ये हार्मोन बिगाड़ रहा लड़कियों की सूरत; ऐसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारी आवाज और चेहरे पर बाल, ये हार्मोन बिगाड़ रहा लड़कियों की सूरत; ऐसे करें बचाव
अनियमित दिनचर्या, फास्टफूड का अधिक सेवन, मोबाइल के घंटों उपयोग और देर रात जागने के कारण बालिकाओं में पुरुष हार्माेंस (टेस्टोस्टेरोन) का स्तर बढ़ रहा है। इससे आवाज भारी, चेहरे पर बाल और शारीरिक बनावट पुरुषों जैसी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के अध्ययन में तीन फीसदी बालिकाएं इससे प्रभावित मिली हैं। इससे बांझपन का खतरा भी बढ़ जाता है। एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि ओपीडी में आने वाली 8-18 साल की 852 बालिकाओं पर बीते आठ महीने में किए गए अध्ययन में 3.1 फीसदी में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा मिला। महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिकतम 59 एनजी/डीएल (नैनोग्राम प्रति डेसीलीटर) होता है, लेकिन पीड़ित बालिकाओं में यह 200 एनजी/डीएल तक मिला। इससे उनकी आवाज में भारीपन, चेहरे पर बाल (दाढ़ी-मूंछ), कंधे चौड़े होना, मजबूत मांसपेशियां और मोटापा की परेशानी मिली। पूछताछ में पता चला कि वे प्रतिदिन कुछ न कुछ फास्टफूड-डिब्बा बंद सामग्री उपयोग करती हैं। सप्ताह में 3-5 दिन इसी से पेट भरती हैं। साथ ही रोज 4-6 घंटे मोबाइल-लैपटॉप का भी उपयोग करती हैं। सोने-जागने का समय तय नहीं हैं। अधिकांश रात 11 से एक बजे के बीच सोती हैं। लंबे समय तक ऐसी आदतों से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ गया। डाॅ. तिवारी ने बताया कि बीते 8-10 साल में ऐसे मामले डेढ़ गुना तक बढ़े हैं। इलाज और स्वस्थ जीवनशैली से बीमारी में काफी राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।