सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CM Yogi Slams Opposition in Firozabad Says One District-One Mafia Replaced by One District-One Product

UP: यूपी में 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा', सपा पर भी साधा निशाना; फिरोजाबाद में सीएम योगी का बड़ा हमला

Dhirendra Singh Dhirendra Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में 'एक जिला-एक माफिया' की व्यवस्था थी, जिसे भाजपा ने 'एक जिला-एक उत्पाद' में बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अब दंगा और कर्फ्यू नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और उद्योगों को बढ़ावा देने का माहौल है।
 

CM Yogi Slams Opposition in Firozabad Says One District-One Mafia Replaced by One District-One Product
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टूंडला के उसायनी क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। मिशन 2027 के शंखनाद के रूप में देखी जा रही इस जनसभा के जरिए मुख्यमंत्री ने न सिर्फ 658 करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी, बल्कि कानून-व्यवस्था और माफियाराज के मुद्दे पर विपक्ष को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। 




सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब चंगा है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का बुरा हाल था, क्योंकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि माफिया और गुंडाराज था। सपा के शासनकाल में केवल समाज को बांटने का काम किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में एक जिला, एक माफिया योजना चलती थी, जहां उनके माफिया सीना तानकर चलते थे और अराजकता फैलाते थे। इसके विपरीत, भाजपा के राज में एक जिला, एक उत्पाद योजना चलती है। इसी का नतीजा है कि फिरोजाबाद का कांच और चूड़ी उद्योग आज लोकल से ग्लोबल तक पहुंचा है, जिसमें यहां के उद्यमियों और कारीगरों का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

सीएम ने उद्यमियों को राहत देने वाले फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में सरकार बनते ही उद्योगों पर होने वाली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनावश्यक छापेमारी और उनके डंडे को रोका गया। इसके बाद सभी चीजों को अत्याधुनिक तरीके से सुव्यवस्थित किया गया।

अंधेरा पसंद करने वाले अंधेरे में डालते थे डकैती
बिजली संकट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के राज में बिजली नहीं आती थी, क्योंकि उन लोगों को अंधेरा पसंद था और वे अंधेरे में डकैती डालते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में गरीबों को राशन, आवास, पेयजल और सड़क की सुविधा देना तो दूर, उनकी जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्वों को मनाने से रोका जाता था और त्योहारों पर उपद्रव कराया जाता था।

सुहाग का प्रतीक हैं फिरोजाबाद की चूड़ियां
सीएम योगी ने सुहागनगरी के महत्व को बताते हुए कहा कि आज हर सनातन धर्मी फिरोजाबाद की चूड़ियों की ओर देखता है, क्योंकि यह सुहाग का प्रतीक हैं। डबल इंजन की सरकार इस पारंपरिक उद्योग को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed