सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Minister Lays Foundation Stone for 4 Crore Temple Beautification Projects in Mathura

UP:  मथुरा को मिली 4 करोड़ की सौगात, चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा के सौंख क्षेत्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से चार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में आस्था, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

UP Minister Lays Foundation Stone for 4 Crore Temple Beautification Projects in Mathura
पर्यटन एवं संस्कृति केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देश और प्रदेश के भाजपा की सरकार विकास के लिए हमेशा तत्पर है। 2017 से पूर्व प्रदेश में गुंडा, अराजकता से जंगलराज कायम रहा था। और महिलाओं का उत्पीड़ित होते थे। और माफिया राज चलता था। गरीबो को न्याय तक नही मिलता था। प्रदेश पूरे तरीके से बीमार था। जनता ने अपने वोट से प्रदेश में जब से योगी सरकार बनाई है। तब से गरीबों, किसान व मजदूरों के योजनाएं बनाई जा रही है। भाजपा ने प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने का कार्य किया है। ये विचार पर्यटन एवं संस्कृति केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने चार करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित किए। 


रविवार को गांव ओढ़म में माँ ओढ़म देवी मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो करोड़ रूपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही जहाँगीरपुर के महालक्ष्मी मंदिर में करीब 50 लाख रुपए, ग्राम माल के मार्कण्डेय ऋषि की तपोभूमि में करीब 50 लाख रुपये, वृंदावन के शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्धार में एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, वीरपाल सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व अतिथियों को गदा, तलवार सहित स्मृति चिन्ह भेंटकर वीरपाल सिंह प्रधान ने  स्वागत किया। केबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार आपके मान सम्मान का प्रतीक है। प्रदेश के तीन हजार से अधिक मंदिरों का विकास कार्य कराए है। पूर्व की सरकारों ने मंदिरों से छुआ तक नही है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार ने तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है।
विज्ञापन


इसके तहत मथुरा जिले में अब तक 581 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग ने आपके के लिए सुविधाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज कानून का राज चलता है। बेहतरीन सड़को का जाल से शहरों से गावो को जोड़ा है। आस्था के प्रति धार्मिक सम्मान बढ़ाया है। 12 कुंभो के बाद 1 महाकुंभ का आयोजन योगी सरकार ने किया है। जिसमे 46 दिनों के महाकुंभ में 66 करोड़ लोगों ने एक साथ आस्था की डुबकी प्रयागराज में त्रिवेणी में लगाई है। आधुनिक महाकुंभ से विदेशों में देश की पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि वो दिन अब दूर नही जब श्री कृष्ण की नगरी में राधे राधे होना शुरू होगा। जन्मस्थान का जल्द ही कोर्डीडोर बनाया जाएगा। प्रदेश में आस्था का विकास सतत रूप से जारी रहेगा। 

विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य हुए है सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन, बिजली सहित धार्मिक स्थलों का भाजपा विकास करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा रालोद का गठबंधन पहली बार लंबा चलने वाला है। पिछले 70 वर्षों में प्रदेश में इस प्रकार विकास नही हुआ। उन्होंने खुटेल पट्टी की कुल देवी माँ मंशा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। महानगर अध्यक्ष हरीशंकरराजू यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से दिशा और दशा को बदलने कार्य किया है। पीएम मोदी ने देश का विश्व पटल पर नाम रोशन किया है। और प्रदेश में 2017 के बाद गुंडाराज को समाप्त करते हुए प्रदेश की बहन बेटियों को सुरक्षा देने का कार्य किया है। और हमारी संस्कृति को बचाने के लिए भाजपा ने कदम उठाया है।

तीन हजार से अधिक मंदिरो का कायाकल्प हुआ है। इस दौरान केबिनेट मंत्री को हेमराज सिंह ने हल भेंट किया। विपिन सिंह प्रमुख ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह कुंतल,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, सुरेश भगत, चेयरमैन जगवीर सिंह, बाबूलाल प्रमुख, राधेश्याम सिंह, प्रहलाद सिंह, हेमराज सिंह, विजय सिंह, बहादुर सिंह, किशन सिंह, श्यामबाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed