{"_id":"6a3894a1c4319c636d006635","slug":"bollywood-actor-pankaj-tripathis-brother-attacked-referred-to-patna-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4422178-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के बेलसंड गांव में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को गोपालगंज से पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई का इलाज जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को परिजनों ने तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं इस घटना के बाद बेलसंड गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि, अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बेलसंड, गोपालगंज जिले में स्थित है।