सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Missing Youth Body Found in Khakua River After 24 Hours, Murder or Suicide Suspected

Bihar: 24 घंटे से लापता युवक का शव खकुआ नदी में मिला, हत्या या आत्महत्या?; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में खकुआ नदी घाट से 24 घंटे से लापता युवक विक्की का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने एक दिन पहले गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Bihar Missing Youth Body Found in Khakua River After 24 Hours, Murder or Suicide Suspected
bihar news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित खकुआ नदी घाट पर रविवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिशनपुर हाट निवासी 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है, जो पिछले 24 घंटे से लापता था।


जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम स्थानीय लोगों ने खकुआ नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की से रूप में हुई पहचान
पुलिस जांच में मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई। वह बिशनपुर बाजार का निवासी था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार से घर से लापता था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। रविवार सुबह परिजनों ने बिशनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिशनपुर थाना के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव मिलने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे बिशनपुर बाजार क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed