सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Actor Pankaj Tripathi's Elder Brother Injured in Deadly Attack Referred to Patna

Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के बेलसंड गांव में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को गोपालगंज से पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।

Bihar News Actor Pankaj Tripathi's Elder Brother Injured in Deadly Attack Referred to Patna
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को परिजनों ने तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में तीन मासूमों की डूबने से मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं इस घटना के बाद बेलसंड गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब है कि, अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव बेलसंड, गोपालगंज जिले में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed