तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सियासत गरमा दी है। उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं को निशाने पर लेते हुए गंभीर आरोपों की फेहरिस्त सामने रखी। जमीन विवाद, लूट और हत्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से भी सीधे जवाब मांग लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विस्तार
मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप
तेजस्वी ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जे का आरोप भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में प्रशासन ने भी कब्जे की बात की पुष्टि की है। तेजस्वी ने इस मुद्दे पर विधायक की आलोचना करते हुए सरकार से जवाब मांगा।
दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का मामला उठाया
नेता प्रतिपक्ष ने दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर करीब 62 किलोग्राम चांदी और नकदी लूटने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने इस मामले में विशाल महासेठ का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा के कुछ नेताओं के करीबी रहे हैं। तेजस्वी ने राज्य सरकार पर इस घटना को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
44 हजार कारतूस बरामदगी का भी किया जिक्र
तेजस्वी यादव ने बिहार में 44 हजार जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले को भी उठाया। उन्होंने चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों के तार आरएसएस से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि इस गिरोह ने कई टन बम और गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
लोजपा (रामविलास) के विधायकों पर भी लगाए आरोपनेता प्रतिपक्ष ने ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के विधायकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बेलसंड के विधायक पर मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बड़े पैमाने पर जमीन कब्जाने तथा रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के मुताबिक, इस काम में करीब 50 लोगों का गिरोह शामिल है इसके अलावा तेजस्वी ने रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लोजपा (रामविलास) के एक विधायक का नाम सामने आया है। तेजस्वी के मुताबिक, मृत अधिकारी की पत्नी ने कमीशन नहीं देने पर विधायक द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
भागलपुर में फायरिंग और मंत्री से जुड़े मामले पर भी घेरा
तेजस्वी यादव ने भागलपुर में लोजपा (रामविलास) के एक विधायक पर जमीन कब्जाने के लिए 10 राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के एक मंत्री से जुड़े दिल्ली के पांच सितारा होटल के कथित विवाद का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में एक युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए लेन-देन की बात सामने आई है तेजस्वी ने इन सभी मामलों को लेकर एनडीए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि उनकी पार्टी और गठबंधन के नेताओं पर लगातार लग रहे गंभीर आरोपों पर उनका क्या रुख है।
