सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 40,000 Elderly and Widows Face Pension Delay Due to Verification Lapses by Urban Bodies

UP: 40 हजार से ज्यादा पेंशनधारकों पर संकट, सत्यापन रिपोर्ट न भेजने से अटकी पेंशन; आठ दिन बचे हैं शेष

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद में नगर निगम और निकायों द्वारा समय पर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट न भेजने से 40 हजार से अधिक बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन पर संकट गहरा गया है। जुलाई में आने वाली बढ़ी हुई पेंशन किस्त के समय पर भुगतान पर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है।

Over 40,000 Elderly and Widows Face Pension Delay Due to Verification Lapses by Urban Bodies
वृद्धावस्था पेंशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम और निकायों की बड़ी लापरवाही के कारण 40 हजार से अधिक बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं (विधवाओं) की पेंशन का भुगतान अधर में लटक सकता है। वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही समाप्त होने में अब सिर्फ 8 दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन नगरीय निकायों द्वारा अभी तक पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं किया गया है। दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों (ब्लॉकों) में सत्यापन का काम शत-प्रतिशत पूरा कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है, जिसे पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।


जिले में वर्तमान में 52 हजार से अधिक निराश्रित महिलाओं और 80 हजार से अधिक बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा नए वित्तीय वर्ष में इस राशि को 1000 से बढ़ाकर 1500 प्रति माह किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन निगम और निकायों की सुस्ती के चलते जुलाई महीने में आने वाली इस बढ़ी हुई किस्त पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शहरी निकायों में कुल 17,613 निराश्रित महिलाओं और 23,530 वृद्धावस्था पेंशनधारकों का सत्यापन अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायवार अटके सत्यापन के आंकड़े (एक नजर में)
नगर निगम फिरोजाबाद: 20,678

शिकोहाबाद नगर पालिका: 1,685
टूंडला नगर पालिका: 438

जसराना नगर पंचायत: 297
सिरसागंज नगर पालिका: 298

फरिहा नगर पंचायत: 134
निराश्रित महिला पेंशन (विधवा):

नगर निगम फिरोजाबाद: 13,555
शिकोहाबाद नगर पालिका: 2,014

टूंडला नगर पालिका: 905
सिरसागंज नगर पालिका: 629

जसराना नगर पंचायत: 230
मक्खनपुर नगर पंचायत: 174

फरिहा नगर पंचायत: 102
एका नगर पंचायत: 04

जुलाई में आनी है किस्त, विभाग को रिपोर्ट का इंतजार
संबंधित सामाजिक विभागों को अब केवल शहरी निकायों की सत्यापन आख्या का इंतजार है। यदि रिपोर्ट आने में कुछ दिन और देरी हुई, तो शासन स्तर से बजट जारी होने के बावजूद लाभार्थियों के बैंक खातों में समय से पैसा पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन का काम पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। शहरी निकायों से अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, विशेषकर नगर निगम फिरोजाबाद से बड़ी संख्या में रिपोर्ट आना बाकी है। हमारी कोशिश है कि जुलाई माह में पेंशन की अगली किस्त जारी होने से पहले हर हाल में इस काम को पूरा करा लिया जाए। - राजमती, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फिरोजाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed