{"_id":"69f7a2cd9c31448d72088b10","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4240547-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्पीड बनी मौत का कारण: नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 जिंदगी के लिए जूझ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड बनी मौत का कारण: नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 जिंदगी के लिए जूझ रहे
रविवार देर रात 9.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने चार घरों के चिराग बुझा दिए। बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया जा रहे 6 दोस्त उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी कार पांडातराई पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, कार क्रमांक CG-10-AS-1082 तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पुल से नीचे नदी गिर गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके मेंअफरा-तफरी मच गई।
एक साथ बुझ गए 4 घरों के चिराग
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, वे सभी कम उम्र के थे, जिसमें अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21), कौनैन (19) शामिल है।दो की हालत नाजुक हैं, जिसमें जुनेद रजा (21)। आरजु खान (19) है।दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मोड़ बना ‘मौत का मोड़’
स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है। तेज रफ्तार और अंधेरा इस दुर्घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड और नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।