{"_id":"69f74ce9a081c64eaf0eaa7a","slug":"video-video-lkhanauu-ma-tana-thavasaya-avathha-katararasa-esasaeshana-ekasapa-2026-ka-aayajana-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में तीन दिवसीय अवध कैटरर्स एसोसिएशन एक्सपो 2026 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में तीन दिवसीय अवध कैटरर्स एसोसिएशन एक्सपो 2026 का आयोजन
अवध कैटरर्स एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की ओर से आगामी 17, 18 और 19 जुलाई 2026 को लखनऊ के 'गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिज़ॉर्ट' में "अवध कैटरर्स एसोसिएशन एक्सपो 2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कैटरिंग और होरेका (HoReCa) इंडस्ट्री आयोजनों में से एक होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिक्खा ने बताया कि तीन दिवसीय एक्सपो में 200 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, यहां देश भर के कैटरर्स, होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट संचालक और शेफ एक ही मंच पर जुटेंगे। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक, नए प्रोडक्ट्स और नेटवर्किंग के माध्यम से कैटरिंग उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। प्रसिद्ध शेफ की ओर से फूड टेक्नोलॉजी और आधुनिक कुकिंग ट्रेंड्स पर चर्चा की जाएगी। वहीं
जीएसटी और टैक्सेशन नियमों पर सरकारी अधिकारियों की ओर से जानकारी दी जाएगी।
इस एक्सपो में 2500 से 3000 प्रतिदिन विजिटर्स आने की संभावना है, जिससे व्यापार के नए अवसर मिलेंगे।
सचिव कमल सचदेवा ने इसे होरेका इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक प्लेटफॉर्म बताया। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष शिव अजवानी, कोषाध्यक्ष हेमन्त गिरी और अन्य बोर्ड सदस्य मौजूद रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।