{"_id":"69f6fab7c45e71d726011daf","slug":"video-major-gas-theft-racket-busted-in-mahasamund-police-arrest-one-accused-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में 90 टन गैस चोरी का खुलासा, जांच में खुला बड़ा राज, लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में 90 टन गैस चोरी का खुलासा, जांच में खुला बड़ा राज, लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत
महासमुंद पुलिस ने गैस चोरी और सुपुर्दनामे में दी गई गैस के चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 90 टन गैस, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गबन का पर्दाफाश किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सिंघोडा थाना क्षेत्र में गैस चोरी के एक मामले में पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए 6 गैस कैप्सूल जब्त किए थे। इसके बाद नियमानुसार खाद्य विभाग द्वारा यह जब्त गैस अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल अभनपुर को सुपुर्द की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सुपुर्द किए जाने के बाद संबंधित फर्म ने अमानत में खयानत करते हुए महज 5 दिनों के भीतर पूरी गैस को बेच दिया, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महासमुंद पुलिस ने 40 सदस्यीय टीम गठित कर महज 4 दिनों के भीतर जांच पूरी की और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। जांच के दौरान दस्तावेजों और लेन-देन के आधार पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर आरोपियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि यह मामला अमानत में खयानत और आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।