{"_id":"6a6c911b33f5a5d4730bc8a9","slug":"suspicion-over-wifes-character-led-to-her-murder-husband-bludgeoned-her-to-death-with-a-brick-and-a-cfl-bulb-in-a-field-then-posed-as-the-complainant-truth-uncovered-during-police-interrogation-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4561136-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र शक पर पत्नी की हत्या कर खुद पहुंचा थाना: गुमशुदगी की रिपोर्ट से रची साजिश; जांच में पति ही निकला कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र शक पर पत्नी की हत्या कर खुद पहुंचा थाना: गुमशुदगी की रिपोर्ट से रची साजिश; जांच में पति ही निकला कातिल
Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
सार
लोहारा थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी निर्मम हत्या की और फिर खुद ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि 16 जुलाई को ग्राम सिंगारपुर निवासी द्रोणाचार्य वर्मा ने थाना पहुंचकर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी किरण वर्मा सुबह खेत में काम करने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में महिला का शव ईश्वर वर्मा के खेत स्थित ट्यूबवेल के पीछे गंभीर अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां महिला के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। मौके से खून से सनी ईंट और अन्य साक्ष्य बरामद होने पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस, साइबर सेल और फोरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने परिजनों, ग्रामीणों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतका के पति द्रोणाचार्य वर्मा के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का संदेह उसी पर गहराता गया।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी बढ़ने पर उसने पहले ईंट से पत्नी के सिर पर हमला किया। इसके बाद उसे घसीटकर ट्यूबवेल के पीछे ले गया और वहां ईंट तथा टूटे हुए सीएफएल बल्ब के कांच से सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे टुकड़े, मृतका के खून से सने कपड़े और आरोपी की रक्तरंजित शर्ट बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।