बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The way is clear for construction of new Dongargarh-Katghora railway line, center has given its approval

कबीरधाम के लिए बड़ी सौगात: डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ, केंद्र ने दी मंजूरी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 08:41 PM IST
The way is clear for construction of new Dongargarh-Katghora railway line, center has given its approval
कबीरधाम जिले समेत मध्य छत्तीसगढ़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को मंजूरी दे दी है। नई रेल लाइन बनने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर प्रदेश में रेल विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेल लाइन तथा बस्तर क्षेत्र की दो नई रेल परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि वे लंबे समय से इस रेल परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाया और कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की थी। इसके बाद भी वे लगातार इस विषय को लेकर प्रयास करते रहे। उनका कहना है कि रेल लाइन बनने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

2018 में हुआ था शिलान्यास
डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने पहले भी स्वीकृति दी थी और अक्टूबर 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसका शिलान्यास किया गया था। हालांकि भूमि अधिग्रहण और राज्यांश जैसी प्रक्रियाओं के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब नई स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बलरामपुर में एक दिवसीय धरने में शिक्षकों ने उठाईं लंबित मांगें

30 Jul 2026

लखनऊ में सपा छात्र सभा ने पेपर लीक, राम मंदिर चंदा चोरी सहित कई मुद्दों पर 1090 चौराहे पर दिया धरना

30 Jul 2026

बरनाला घटना के विरोध में तलवाड़ा बन्द

कानपुर: बिठूर में गंगा स्नान के दौरान किशोरी डूबी, दो युवतियों को बचाया, तलाश जारी

30 Jul 2026

Una News: चुरुड़ु-लोहारी के बीच 45 करोड़ का पुल अंतिम चरण में, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया निरीक्षण

30 Jul 2026
विज्ञापन

अमर उजाला असर: लखनऊ में पीपे वाले पुल पर बंद करवाया गया नाव संचालन, जान जोखिम में डालकर लोगों को कराते थे पार

30 Jul 2026

Bijnor: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश से बिजनौर बेहाल, सड़कें जलमग्न; दफ्तर, बिजलीघर और शोरूम में घुसा पानी

30 Jul 2026
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ रेंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3000 आईपी कैमरे, 100 ड्रोन और हजारों सीसीटीवी से होगी निगरानी

30 Jul 2026

Saharanpur: देहात में गायों में तेजी से फैल रहा लंपी रोग, पशुपालकों ने टीकाकरण की उठाई मांग

30 Jul 2026

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं से एसजीपीसी ने मांगे पासपोर्ट

30 Jul 2026

जीरा के गांव मंसूर देवा में पारिवारिक जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस

फिल्लाैर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन गंभीर घायल

30 Jul 2026

पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों की आंदोलन की चेतावनी, नियमितीकरण और वेतन बढ़ाने की मांग

झूला मेला के लिए हरियाली से सजकर तैयार है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर

30 Jul 2026

सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत, घरवालों ने किया हंगामा

30 Jul 2026

सोनीपत में महिला कांग्रेस का कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन।

30 Jul 2026

पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत : बेदी

पंचकूला में अभयपुर के सरकारी स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

30 Jul 2026

राजस्थान में OBC सर्वे पूरा, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

30 Jul 2026

जीरा में सफाई सेवकों ने मांगों को लेकर रैली निकाली

बरनाला में हुए लाठी चार्ज के विरोध में पठानकोट सफाई सेवकों ने की हड़ताल

लुधियाना में जोरदार बारिश के बाद मॉडल टाउन एरिया में जलभराव

30 Jul 2026

Shimla: माफी नहीं मांगी तो उग्र होगा प्रदर्शन, शिमला में महिला समिति का विरोध

30 Jul 2026

लखनऊ के 1090 चौराहे पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

30 Jul 2026

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में धरना देकर मांगा राहुल गांधी का इस्तीफा

30 Jul 2026

जालंधर में स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, सड़क पर गिरे

30 Jul 2026

लुधियाना में पंजाब बंद के दौरान कर्मचारी सड़कों पर उतरे

30 Jul 2026

मोगा में विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

अकाल तख्त जत्थेदार का पंजाब सरकार पर हमला, गुरु ग्रंथ साहिब संशोधन कानून पर जताई कड़ी आपत्ति

Sawan 2026: सावन में मेहंदी का बढ़ा रंग, शिमला के बाजारों में महिलाओं की उमड़ी भीड़

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed