{"_id":"6a6b1afd23e737f23f0c02db","slug":"video-blramapara-ma-eka-thavasaya-thharana-ma-shakashhaka-na-uthaii-lbta-maga-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में एक दिवसीय धरने में शिक्षकों ने उठाईं लंबित मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में एक दिवसीय धरने में शिक्षकों ने उठाईं लंबित मांगें
बलरामपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े कई प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए। मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला मंत्री सुरेश कुमार तथा प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवीन पाल, संरक्षक रविंद्र बहादुर सिंह, संरक्षक अब्बास अली, उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, उपाध्यक्ष लल्लू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।