फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Security arrangements at the EVM-VVPAT warehouse inspected

Balrampur News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements at the EVM-VVPAT warehouse inspected
कलेक्ट्रेट में वीवीपैट कक्ष का निरीक्षण करते डीएम व अन्य ।
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बृहस्पतिवार को मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप वेयरहाउस के समग्र प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस से जुड़े सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरों की कार्यशीलता, 24 घंटे निगरानी व्यवस्था, रिकॉर्डिंग सिस्टम और बैकअप व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय सक्रिय रहें तथा उनकी नियमित तकनीकी जांच और मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed