फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Guru Parva celebrated with devotion and devotion at Shaktipeeth Devipatan

Balrampur News: शक्तिपीठ देवीपाटन में श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गुरु पर्व

Thu, 30 Jul 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Guru Parva celebrated with devotion and devotion at Shaktipeeth Devipatan
बलरामपुर के तुलसीपुर में महंत को सम्मानित करते जनप्रतिनि​धि।
बलरामपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को शक्तिपीठ देवीपाटन में गुरु पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर में सनातन संस्कृति की महान गुर-शिष्य परंपरा का संगम देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने देवीपाटन के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी को आस्था के प्रतीक डमरू, त्रिशूल व मुकुट भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


शक्तिपीठ देवीपाटन के पीठाधीश्वर ने सबसे पहले गुरु पीठ की आरती उतारी और वंदन-पूजन किया। इसके बाद आदिशक्ति मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वह पीठाधीश्वर गद्दी पर विराजमान हुए। गद्दी पर आसीन होने के बाद सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्त, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीपी सिंह बैस, अशोक सिंह, संजय शुक्ला, गौरव मिश्र व शिवम मिश्र आदि ने पीठाधीश्वर को माला पहनाकर, तिलक लगाकर व उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सभी ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। महंत ने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पर्व पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही मंदिर के पीठाधीश्वर का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। दिनभर चले इस पावन पर्व का समापन वैदिक मंत्रोच्चार व भजन कीर्तन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed