{"_id":"6a6b14f4e9c879dfda0513b2","slug":"video-tree-plantation-is-not-merely-an-option-but-the-greatest-need-of-the-hour-bedi-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत : बेदी
जिला के गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र परिसर में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया और हर नागरिक से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया, जिसका झज्जर कार्यक्रम में सीधा प्रसारण हुआ। वन महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वन व शिक्षा विभाग की ओर से वन महोत्सव थीम पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक बहादुरगढ राजेश जून, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, संत सुरहेती, सुनीता चौहान, सोमवती जाखड़, मनीष बंसल, कमल गिरोत्रा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, सीईओ जिप मनीष फौगाट, डीएफओ साहिथी रेड्डी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।