{"_id":"69f753e66e7782115e04d8e4","slug":"video-2732-candidates-appeared-for-the-neet-exam-at-8-centres-in-karnal-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में 8 केंद्रों पर 2732 परीक्षार्थियों ने दी दिया नीट एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में 8 केंद्रों पर 2732 परीक्षार्थियों ने दी दिया नीट एग्जाम
प्रदेशभर में रविवार को नीट की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 2732 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि नीट परीक्षा इस बार उनके मिश्रित अनुभव लेकर आई। जहां केमेस्ट्री और जीव विज्ञान के प्रश्नों ने को राहत दी, वहीं फिजिक्स ने उनके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर पिछले साल की तुलना में बेहतर और संतुलित माना गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि समय का प्रबंधन करने से पेपर समय पर पूरा हुआ जिसमें सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दिए गए।
राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को लेकर जिले भर में सुबह से ही हलचल रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समय से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के तहत कराई गई, जिसमें अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा दोपहर तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जैसे ही परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले, उनके चेहरे पर अलग-अलग भाव देखने को मिले कहीं संतोष तो कहीं थोड़ी निराशा। अधिकांश छात्रों का कहना था कि इस बार पेपर का स्तर संतुलित रहा, लेकिन फिजिक्स ने उन्हें काफी उलझन में डाला।
फिजिक्स के प्रश्न पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा धारणात्म और समय लेने वाले थे। कई प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा, जिससे समय प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।