फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Discrepancies found in the names and details of 1.40 lakh voters; names to be struck off if not rectified.

Karnal News: 1.40 लाख वोटर के नाम व विवरण में गड़बड़ी, सुधार न होने पर कटेगा वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies found in the names and details of 1.40 lakh voters; names to be struck off if not rectified.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एसआईआर यानी मतदाता सूची की शुद्धता के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। 1,40,620 ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिनके नाम उनके आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज से मेल नहीं खाते। ऐसे में अब इन सभी को फार्म-8 भरकर अपनी जानकारी दुरुस्त करानी होगी, अन्यथा नाम मतदाता सूची से बाहर हो सकता है।
जिले में कुल 12,25,661 मतदाता हैं। एसआईआर के दौरान 1015131 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन किया जा चुका है जबकि 122041 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त करीब 1.40 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में डाटा मिसमैच अथवा अन्य तकनीकी विसंगतियां पाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर मामले 15 से 20 वर्ष पुराने हैं, जब वोटर आईडी ऑफलाइन प्रक्रिया से बनती थी और परिवार की ओर से बताए गए नाम ही रिकॉर्ड में दर्ज कर लिए जाते थे। उस समय ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं था और पटवारियों के माध्यम से ऑफलाइन वोटर आईडी बनाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तर्क यह भी है कि तब परिवार की ओर से जो नाम बता दिया जाता था, उसे ही रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाता था। सबसे ज्यादा 31,867 मतदाता घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित हैं। इसके बाद नीलोखेड़ी में 30,715, इंद्री में 29,999, असंध में 27,880 और करनाल में 20,159 मतदाताओं के नाम में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed