फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three injured in attack over dispute regarding plot advance payment.

Karnal News: प्लॉट के एडवांस के विवाद में किया हमला, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three injured in attack over dispute regarding plot advance payment.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर महिला के परिवार पर हमला करने का आरोप है। तेजधार हथियार और डंडों से जानलेवा हमले में महिला का पति और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। महिला की ननद भी घायल है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में करनाल निवासी पूनम ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उसकी मॉडल टाउन निवासी राजबीर से प्लॉट खरीदने की बातचीत हुई थी। राजबीर ने भरोसा दिलाते हुए उनसे 20 हजार रुपये एडवांस लिए थे। अगले दिन जब वह प्लॉट देखने पहुंचीं तो पसंद नहीं आया। इस पर उन्होंने एडवांस राशि वापस मांगी।
विज्ञापन

आरोप है कि राजबीर ने एक-दो दिन में पैसे लौटाने का आश्वासन देकर टाल दिया। कई महीने बीत जाने के बावजूद रकम वापस नहीं की। पूनम के अनुसार, बार-बार मांगने पर भी रुपये नहीं मिले तो उन्होंने अपने भाई कुंदन और दामाद संजय को राजबीर से बातचीत के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर ने उन्हें भी रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। बाद में संजय को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजबीर ने अपने साथ 7-8 अन्य लोगों को लेकर आया और बातचीत के बहाने पूनम के परिवार के सदस्यों व दामाद को अपने पास बुलाया। वहां कहासुनी के बाद आरोपियों ने मुर्गा काटने वाले तेजधार हथियार, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में पूनम के पति के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि दामाद संजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची ननद रेखा भी घायल हो गई। घायल पति और दामाद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

आरोप है कि मारपीट के दौरान पूनम के कान की सोने की बाली तथा दामाद के गले में पहना लाल धागा, जिसमें सोने का ओम लगा था, गायब हो गया। 30 जुलाई से लगातार कई मोबाइल नंबरों से उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed