Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Tree Falls Near Bohali on Chandigarh-Dehradun National Highway; Traffic Jam Persists for a Considerable Time
{"_id":"69f701e5f38208342a0b9c17","slug":"video-sirmour-tree-falls-near-bohali-on-chandigarh-dehradun-national-highway-traffic-jam-persists-for-a-considerable-time-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर बोहलियों के समीप गिरा पेड़, काफी देर तक लगा रहा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर बोहलियों के समीप गिरा पेड़, काफी देर तक लगा रहा ट्रैफिक जाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 01:35 PM IST
Link Copied
जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लगातार बारिश व तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद सुबह के समय अंधेरा होने से रात जैसा मौसम हो गया। तेज तूफान से कई जगह पेड़ गिरने की जानकारी मिली है। इसी प्रकार नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर बोहलियों के समीप तूफान से अचानक एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद काफी देर तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। आसपास के लोगों सहित राहगीरों ने पेड़ को एक तरफ किया। इसके बाद हाईवे बहाल हुआ। मार्ग के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।