{"_id":"6a6f06e8c0ad505a530c311a","slug":"video-nahan-pahadi-shivalik-jankalyan-sangathan-sirmaur-formed-yogesh-dutt-president-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन में पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर का गठन, योगेश दत्त बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन में पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर का गठन, योगेश दत्त बने अध्यक्ष
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:29 PM IST
Link Copied
जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर 2026 का गठन किया गया है।
नाहन मुख्यालय में आयोजित युवाओं की विशेष बैठक में संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें योगेश दत्त को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
प्रेस वार्ता में नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और सामूहिक प्रयासों से उनका समाधान करवाना है।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत क्यारी के पूर्व प्रधान रणबीर ठाकुर ने की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को महासचिव, बलवीर सिंह को सह-सचिव और वेद प्रकाश को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के सुचारू संचालन के लिए रमेश पहाड़िया, रणवीर सिंह, राजीव कंवर, अनिल शर्मा, अरविंद कंवर, कमल देव, कुलभूषण, योगेंद्र सिंह और सौरव को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संगठन का नाम पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर रखने पर सहमति जताई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन आने वाले समय में पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।