{"_id":"6a6edb54b8eb8e17fa0a7d0e","slug":"video-sirmaur-bhud-village-retaining-wall-collapse-risk-pwd-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: भूड़ गांव में नया डंगा भी खतरे में! ग्रामीण बोले- अगली बारिश में फिर ढह सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: भूड़ गांव में नया डंगा भी खतरे में! ग्रामीण बोले- अगली बारिश में फिर ढह सकता है
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:23 AM IST
Link Copied
नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के अंतर्गत आने वाले भूड़ गांव में हाल ही में बनाया गया क्रेट वायर डंगा फिर से विवादों में आ गया है। ग्रामीणों का दावा है कि डंगा तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया है और मौजूदा मानसून में इसके दोबारा ढहने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछली बरसात में सड़क के किनारे बना पुराना क्रेट वायर डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से नया डंगा तैयार कराया, लेकिन निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं रहा।
स्थानीय निवासी जगमोहन सिंह भंडारी और प्रताप सिंह अंकुश ने बताया कि नया डंगा सड़क के लेवल से काफी नीचे बनाया गया है। साथ ही डंगे के पीछे मिट्टी की उचित भराई भी नहीं की गई है। उनका कहना है कि बारिश का पानी यहां जमा होगा, जिससे मिट्टी का कटाव शुरू होगा और डंगे के फिर से ढहने का खतरा पैदा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि डंगे को सड़क के स्तर तक लाकर मजबूत तरीके से भराई नहीं की गई तो निर्माण पर खर्च की गई सरकारी राशि व्यर्थ हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से व्यक्तिगत रुचि लेकर निर्माण कार्य की जांच करवाने और डंगे को तकनीकी मानकों के अनुसार मजबूत बनाने की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आलोक जुनवेजा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। अधीनस्थ कर्मचारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।