{"_id":"6a6dfe1c7756dc368e065072","slug":"two-died-and-one-injured-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1001-185029-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक युवक घायल
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर शम्भूवाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त बाइक। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शंभूवाला में बाइक हादसे में बुजुर्ग ने तोड़ा दम, माजरा में वेरका ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत
-टोकियों में हादसे के बाद ट्रक सहित फरार हुआ चालक, लोगों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शनिवार को नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पहला हादसा नाहन के शंभूवाला क्षेत्र में हुआ। यहां एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे पिता की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। वहीं, दूसरा हादसा माजरा थाना क्षेत्र के टोकियों गांव में हुआ, जहां वेरका ट्रक की चपेट में आने से एक पैदल राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शंभूवाला में एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 112 नंबर के माध्यम से थाना सदर नाहन में शंभूवाला में हुए हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया।
उपचार के दौरान सामिया राम (68) निवासी डोहर, तहसील शिलाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका बेटा जगपाल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि पुष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन लेकर आ रहा था लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
उधर, दूसरा हादसा नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर ही माजरा थाना क्षेत्र के गांव टोकियों में हुआ। पुलिस के अनुसार नाहन की ओर से तेज गति से आ रहे वेरका ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ओम प्रकाश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर जोहड़ों के पास ट्रक को रोक लिया। चालक को वाहन सहित वापस घटनास्थल पर ले आए। दुर्घटना में ओम प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने चालक शुभम निवासी मोहाली (पंजाब) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि दोनों हादसों के बाद संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-- -- -- -- -

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि दोनों हादसों के बाद संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।