फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   100 peti wine recover in shayaghat rajgarh

Sirmour News: पुलिस ने शायाघाट में 100 पेटी देसी शराब की खेप पकड़ी

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
100 peti wine recover in shayaghat rajgarh
राजगढ़ में शराब की पेटियों के साथ पकड़ी पिकअप व आरोपी। स्रोत विभाग
-यातायात जांच के दौरान पिकअप से बरामद हुई शराब, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ उपमंडल के शायाघाट में एक पिकअप वाहन से 100 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की खेप के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम शनिवार को नियमित गश्त एवं यातायात जांच पर थी। इसी दौरान शायाघाट के समीप सनौरा की ओर से आ रही एक पिकअप (एचपी-63ए-2142) को जांच के लिए रोका गया। चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में रखी गत्ते की पेटियों से पैराडाइज संतरा ब्रांड की 100 पेटी देसी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर सेल इन हिमाचल ऑनली अंकित था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चालक बरामद शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब की पूरी खेप और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।---------

राजगढ़ में शराब की पेटियों के साथ पकड़ी पिकअप व आरोपी। स्रोत विभाग

राजगढ़ में शराब की पेटियों के साथ पकड़ी पिकअप व आरोपी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed