{"_id":"6a6df9a6e95d00e3f001dbeb","slug":"jalbharav-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185021-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बारिश से पांवटा साहिब शहर के कई वार्डों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बारिश से पांवटा साहिब शहर के कई वार्डों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
शनिवार को बारिश होने पर पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र के वार्ड आठ में बस स्टैंड के समीप सड़क पर भर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपपुर, देवीनगर, वाई प्वाइंट और बस स्टैंड के आसपास दुकानों में भरा पानी
सड़कों व गलियों में जलभराव से आवागमन हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। शहर में शनिवार को बारिश के बाद सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ। सबसे अधिक दिक्कतें बस स्टैंड के समीप, देवीनगर, वाई प्वाइंट, भूपपुर क्षेत्र में हुई, कई दुकानों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतें आई।
पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल, परमिंद्र सिंह सहोता, भरत राणा, राजू, निखिल कपिल, अवतार सिंह, पूजा, अखिल, सुनील कुमार व अकरम व जुल्फकार अली ने बताया जलभराव समस्या के समाधान को अब तक हुए प्रयास नाकाफी है। हर बरसात में बिगड़ती स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और नगर परिषद को ठोस मास्टर प्लान तैयार करना चाहिए। बारिश होने पर शहर की सड़कें तालाब बन रही हैं। शनिवार को एनएच 07 पर भूपपुर में सड़क पर पानी भरने से कुछ दुकानों में जलभराव हुआ।
वरिष्ठ नागरिक अरविंद गोयल व परविंद्र सिंह सहोता ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी और नगर पालिका दोनों को गंभीर प्रयास करने होंगे। शहर के बीचो-बीच वाई प्वाइंट अग्रसेन चौक के साथ लगते हिमवंती कार्यालय के आसपास थोड़ी बारिश के बाद ही दुकानों में पानी घुसा रहा है। जलभराव से शहर की दुर्दशा हो रही है। दशकों से समस्या बढ़ रही है, पर कोई मास्टर प्लान नहीं बन सका है। राहत और बचाव के लिए जल निकासी और रास्तों को साफ करने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें लगाई जाएं। संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी व पार्षद खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन
मधुकर डोगरी, जितेंद्र गुप्ता, बलबीर सिंह व भगत सिंह ने कहा कि पांवटा साहिब के वार्ड आठ में बस स्टैंड के समीप जलभराव से पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदारों को काफी दिक्कतें आ रही है। कपिल स्टूडियो गली में भी जलभराव से आवागमन काफी प्रभावित हुआ। बेहतर निकासी नहीं होने से देवीनगर मार्ग भी तालाब बन रहा है। डीएवी स्कूल गली व आसपास की कई दुकानों में पानी भरने से दिक्कतें आ रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि कुछ स्थलों पर जलभराव की समस्या की सूचना मिली है। शहर के उन स्थलों पर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।-- -- -- -- --

नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि कुछ स्थलों पर जलभराव की समस्या की सूचना मिली है। शहर के उन स्थलों पर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।