{"_id":"6a6e3f1f3c86508c400a6893","slug":"video-dhaula-kuan-6th-irb-free-police-recruitment-training-for-youth-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग
हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सिरमौर के धौलाकुआं में उम्मीद की नई राह खुली है। यहां 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की ओर से युवाओं को पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है।
बटालियन परिसर में चल रहे इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक 200 से अधिक युवक-युवतियां पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती के लिए जरूरी शारीरिक दक्षता परीक्षा से लेकर लिखित परीक्षा तक की तैयारी करवाई जा रही है।
6वीं आईआरबी बटालियन के कमांडेंट भागमल ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें पुलिस भर्ती के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और अन्य विषयों की नियमित कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा सुबह और शाम मैदान में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, सहनशक्ति सहित अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाता है, ताकि अभ्यर्थी भर्ती के निर्धारित शारीरिक मानकों को आसानी से पूरा कर सकें।
कमांडेंट भागमल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल भर्ती परीक्षा पास करवाना नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना है। अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महंगी कोचिंग लेने में असमर्थ युवाओं के लिए यह पहल काफी मददगार साबित हो रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को भी पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए समान अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक युवाओं से इस निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।