{"_id":"6a6ded256af7effed10a3dea","slug":"video-colorful-bands-on-display-in-the-shahjahanpur-market-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Friendship Day: शाहजहांपुर के बाजार में सजे रंग-बिरंगे बैंड, बच्चों और युवाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Friendship Day: शाहजहांपुर के बाजार में सजे रंग-बिरंगे बैंड, बच्चों और युवाओं में उत्साह
Mukesh Kumar
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:29 PM IST
Link Copied
फ्रेंडशिप डे रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शाहजहांपुर शहर के बाजार सज गए हैं। गिफ्ट गैलरी और स्टेशनरी की दुकानों पर रंग-बिरंगे फ्रेंडशिप बैंड, कॉफी मग, की-रिंग और छोटे टेडी की खरीदारी शुरू हो गई है। सबसे अधिक उत्साह स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं में देखने को मिल रहा है। शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक समेत कई स्थानों पर दुकानों पर फ्रेंडशिप बैंड की धूम है। साधारण फ्रेंडशिप बैंड पांच रुपये से लेकर 80 रुपये तक उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन के साथ रेडियम बैंड युवाओं और बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा फ्रेंडशिप कोटेशन 150 से 250 रुपये, फ्रेंडशिप थीम वाले कॉफी मग 150 रुपये, की-रिंग 50 से 100 रुपये व छोटे टेडी 50 से 120 रुपये तक बिक रहे हैं। बच्चों के लिए विशेष रूप से फ्रेंड लिखे हुए और कार्टून कैरेक्टर वाले किड्स बैंड बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हैं।
व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बिक्री बच्चों के लिए तैयार किए गए फ्रेंडशिप बैंड की हो रही है। स्कूलों में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा के कारण बच्चों और छात्र-छात्राओं में इन्हें खरीदने का खास उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।