फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   irbn help school students

Sirmour News: स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक और पानी की बोतल समेत शैक्षणिक सामग्री की भेंट

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
irbn help school students
छठी आईआरबीएन बटालियन की ओर से स्कूली बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई गई शैक्षणिक सामग्री। स्रोत: संस
-6वीं आईआरबीएन धौलाकुआं ने किया खुशियों का सहारा योजना के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं आर्थिक सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को 6वीं इंडिया रिजर्व बटालियन ( आईआरबीएन) धौलाकुआं के कमांडेंट भागमल के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट परवीर ठाकुर के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बटालियन की टीम ने मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की खुशियों का सहारा योजना से जुड़े जरूरतमंद बच्चों के लिए सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक, पानी की बोतलें, स्केच पेन तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। साथ ही बच्चों की स्कूल फीस के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई ताकि उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के निरंतर जारी रह सके। उप कमांडेंट परवीर ठाकुर एवं उनकी टीम ने यह शैक्षणिक सामग्री संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा को भेंट की। इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा के महत्व तथा समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने 6वीं इंडिया रिजर्व बटालियन के कमांडेंट भागमल, उप कमांडेंट परवीर ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम का इस प्रेरणादायक सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल बच्चों की शिक्षा को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की ओर से अनुराग गुप्ता और पुष्पा खंडूजा ने 6वीं इंडिया रिजर्व बटालियन, धौलाकुआं के समस्त अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed