बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The electricity corporation has issued a tender for electricity distribution, repair, and maintenance in Sonipat for a period of two years.

बिजली निगम ने सोनीपत में 2 वर्ष के लिए बिजली वितरण, मरम्मत व रखरखाव का जारी किया टेंडर

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:42 PM IST
The electricity corporation has issued a tender for electricity distribution, repair, and maintenance in Sonipat for a period of two years.
सोनीपत। शहरवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही बिजली किल्लत की समस्या से जल्द निदान मिलने जा रहा है। अब एजेंसी के 200 कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण करेंगे। साथ ही दो शिकायत केंद्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए अंबुजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने शनिवार को कबीरपुर स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में शहर की बिजली आपूर्ति, मरम्मत व रखरखाव कार्य का रिबन काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने सिटी उपमंडल एवं इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के नए बिजली सुविधा केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही एम/एस अंबुजा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से दोनों उपमंडलों में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्यों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 बाइक, 6 चार पहिया सेवा वाहनों, दो हाइड्रा युक्त ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत 199 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम सिटी एवं इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडलों में विद्युत वितरण प्रणाली के संचालन, रख-रखाव, फॉल्ट के त्वरित निवारण तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मनिंद्र कादियान, कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल, एसडीओ प्रदीप खोखर, कार्तिक रोहिल्ला भी मौजूद रहे। यूएचबीवीएन ने हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को यूएचबीवीएन की ओर से उपलब्ध विभिन्न शिकायत निवारण सुविधाओं की जानकारी दी गई। किसी भी विद्युत शिकायत के लिए 1912 हेल्पलाइन, व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9815961912, नो-सप्लाई मिस्ड कॉल नंबर 9990231912 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, नवीन स्थापित बिजली सुविधा केंद्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए सिटी उपमंडल एवं इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9315609731 एवं 9355171621 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ता व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपना नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर व शिकायत का संक्षिप्त विवरण भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिससे शिकायत का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajasthan: डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

01 Aug 2026

VIDEO: कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल तक पहुंचे रोहित यादव, पदक से चूके

01 Aug 2026

सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने को कांग्रेस ने लखनऊ में दिया प्रार्थना-पत्र

01 Aug 2026

Meerut: बारिश, जलभराव और बिजली संकट पर अमर उजाला संवाद, व्यापारियों ने रखीं शहर की प्रमुख समस्याएं

01 Aug 2026

Video: पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

01 Aug 2026
विज्ञापन

Rajasthan: प्रशासन के भरोसे के बाद टंकी से उतरे छात्र, चुनाव बहाली की मांग बरकरार

01 Aug 2026

Chamba Rain Damage: ओबड़ी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, बरसाती कटाव रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्यों के निर्देश

01 Aug 2026
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर के गांव जल्लोके में गेहूं के बाद बोई मक्का से नहीं हुआ फायदा, किसानों की चिंता बढ़ी

लुधियाना में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

01 Aug 2026

कानपुर: निर्मल तिवारी ने मित्र संग शुरू की 113 किमी की कांवड़ यात्रा

01 Aug 2026

Railway Group D PET - रेलवे ग्रुप डी की पीईटी में 1693 अभ्यर्थी हुए सफल, पांच दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा।

01 Aug 2026

लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पर उमड़ी आवेदकों की भीड़

01 Aug 2026

लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली

01 Aug 2026

मुख्यमंत्री से बैठक न होने पर सीएचओ में रोष, फिरोजपुर सिविल अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल

बालाघाट चावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे गिरफ्तार; कई नए नाम आने की संभावना

01 Aug 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लंबी कतार, मरीज परेशान

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में स्टेशन रोड पर मारपीट का वीडियो वायरल

01 Aug 2026

Video: ट्रेन से लटक कर बना रहे थे वीडियो हाथ छूटा दो युवक नीचे गिरकर घायल

01 Aug 2026

Video: अंबेडकरनगर में दूसरे दिन भी जारी रहा संविदा कर्मियों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

01 Aug 2026

ई-रिक्शा वालों की एटा चुंगी चौराहे पर मनमानी, बना रखा है स्टैंड, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

01 Aug 2026

Kullu News: हरिपुर-मनाली में माता नीलासुरी के दरबार में भजन संध्या, भक्तिमय हुआ माहौल

01 Aug 2026

Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा

01 Aug 2026

Shamli: नाला गांव के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

01 Aug 2026

Saharanpur: हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों से गुलजार हुआ कांवड़ मार्ग, 'बोल बम' के जयघोष के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु

01 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में अधिवक्ताओं का आक्रोश, साथी को जेल भेजने के विरोध में कलमबंद हड़ताल

01 Aug 2026

कांवड़ यात्रा: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सरसावा का कांवड़ मार्ग, उमसभरी गर्मी में भी नहीं थम रहे शिवभक्तों के कदम

01 Aug 2026

Meerut: दिल्ली रोड पर बढ़ी शिवभक्तों की आवाजाही, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित; हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िये पहुंचे

01 Aug 2026

जालंधर में मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

01 Aug 2026

Video: सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन की बांके से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed