Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
District-level wrestling competition: Kush from Gannaur wins in the 35 kg category, and Yogit from Sonipat wins in the 38 kg category.
{"_id":"6a6df0d34af4277eff067b43","slug":"video-district-level-wrestling-competition-kush-from-gannaur-wins-in-the-35-kg-category-and-yogit-from-sonipat-wins-in-the-38-kg-category-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : 35 किलो में गन्नौर के कुश व 38 किलो में सोनीपत के योगित विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : 35 किलो में गन्नौर के कुश व 38 किलो में सोनीपत के योगित विजयी
सोनीपत। गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में शनिवार को अंडर-14 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए करीब 70 पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय भारत केसरी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। 35 किलो भार वर्ग में गन्नौर के कुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोनीपत के देव उपविजेता रहे। 38 किलो भार वर्ग में सोनीपत के योगित ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कथूरा के कैलाश दूसरे स्थान पर रहे।
48 किलोग्राम भार वर्ग में गन्नौर के हन्नी ने अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में खरखौदा के हिमांशु को दूसरा स्थान मिला। 68 किलो भार वर्ग में सोनीपत के पुनीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि यश दूसरे स्थान पर रहे। 75 किलो भार वर्ग में गन्नौर के शिवम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में सोनीपत के वंश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।