{"_id":"6a6f207da8601263430401a9","slug":"video-chehlum-mourning-procession-held-in-nahan-sirmaur-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muharram 2026: नाहन में निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram 2026: नाहन में निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:18 PM IST
Link Copied
चेहल्लुम के अवसर पर रविवार को नाहन में मुस्लिम समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार के 72 शहीदों की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया और मर्शिये पढ़कर शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया।
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी नाहन के प्रधान कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख तथा अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद ने बताया कि चेहल्लुम का जुलूस दोपहर दो बजे गुन्नुघाट से शुरू हुआ।
जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रानीताल पहुंचा और वहां से कच्चा टैंक मस्जिद के समीप स्थित कर्बला में समाप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मर्शिये पढ़े और मातम कर कर्बला की घटना को याद किया।
जुलूस के समापन के बाद समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और ताजियों को पुनः उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और अनुशासन का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।