{"_id":"69f751f2de9ce7c1ae0d6fce","slug":"video-accused-naushad-arrested-in-encounter-after-video-goes-viral-had-molested-a-woman-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार, महिला से की थी छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार, महिला से की थी छेड़खानी
रादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बुर्कानशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल हालत में पकड़े गए आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा और अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कहता रहा।
दरअसल, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गली से गुजर रही बुर्कानशी महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू की और सबसे पहले पीड़ित महिला की पहचान कर उसे तलाशा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।