{"_id":"6a6d570d1c654fc8040a1bac","slug":"massive-fire-at-a-candle-warehouse-in-moradabad-nearby-houses-evacuated-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग, आसपास के घर कराए खाली; छह जिलों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग, आसपास के घर कराए खाली; छह जिलों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Sat, 01 Aug 2026 07:49 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:49 AM IST
सार
मुरादाबाद के सागर सराय में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग के बाद आसपास के घर खाली कराए गए हैं। छह जिलों से दमकल गाड़ियां पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
सागर सराय में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सागर सराय की कुटिया वाली गली में शिव मंदिर के पास शनिवार तड़के मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की तपिश और धुआं आसपास के घरों तक पहुंचने लगा तो इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई और कई परिवार घरों से बाहर निकल आए।
आग राजन अग्रवाल की मोमबत्ती की फैक्ट्रीऔर गोदाम में लगी । आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। आसपास के मकानों में आग पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।
आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करा दिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। घरों में रखे गैस सिलेंडरों को भी एहतियात के तौर पर बाहर निकलवाया गया, ताकि आग की लपटें वहां तक पहुंचने की स्थिति में कोई बड़ा हादसा न हो। कई लोग घरों से बाहर सड़क पर बैठे नजर आए। करीब तीन घंटे तक लोग आग बुझने का इंतजार करते रहे।

आग पर काबू पाने के लिए मुरादाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और बरेली से दमकल वाहन बुलाए गए। मुरादाबाद समेत अलग-अलग स्थानों से करीब 10 से 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। दमकल कर्मियों ने चारों ओर से पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।
इलाके में पुलिस बल तैनात किया
आग की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस और दमकल कर्मियों से जानकारी ली। आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि भीड़ को आग के नजदीक जाने से रोका जा सके और राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

मोमबत्ती के गोदाम में लगी आग के कारण आसपास के लोग काफी देर तक दहशत में रहे। गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती रही। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आसपास के मकानों में रहने वाले लोग अपने परिवार और जरूरी सामान के साथ घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर लगभग काबू पा लिया। इसके बाद भी गोदाम के अंदर अलग-अलग स्थानों पर आग और धुआं उठने की आशंका के चलते दमकल कर्मी लगातार पानी डालते रहे। आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।