फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Movement of heavy vehicles on the Delhi highway suspended; diversion to remain in effect until Monday.

Kanwar Yatra 2026:  दिल्ली और लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद, तीन अगस्त तक लागू रहेगा डायवर्जन

Fri, 31 Jul 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 02:25 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बबराला और बुलंदशहर के रास्ते भेजा जा रहा है। व्यवस्था सोमवार तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन
Movement of heavy vehicles on the Delhi highway suspended; diversion to remain in effect until Monday.
छजलैट में कांवड़ की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : संवाद

विस्तार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को अब संभल, बबराला, बुलंदशहर से गुजारा जा रहा है। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सोमवार तक रहेगी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सोमवार तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन


कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहनों को संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया जाएगा। कांठ रोड, दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। कांठ रोड पर पहले ही डायवर्जन लागू किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था

  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जा रहे हैं और इसी रास्ते से वापस आ रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली भेजे जा रहे हैं इसी रास्ते से वापस आ रहे हैं।
  • बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते निकाले जा रहे हैं। मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर भेजे जा रहे हैं।
  • दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जा रहे हैं। बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जा रहे हैं और इसी मार्ग से वापस आ रहे हैं।

कांवड़ यात्रा मार्गों पर एटीएस की कड़ी निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस के अलावा एटीएस भी कांवड़ यात्रा मार्गों की विशेष निगरानी कर रही है। कांठ रोड और दिल्ली रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर एटीएस की टीमें सक्रिय हैं। इन रास्तों से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।

एटीएस की यह निगरानी खुफिया जानकारी जुटाने पर केंद्रित है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed