फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Haj 2027: Every ninth pilgrim from UP on sacred Hajj journey will be from Moradabad

हजयात्रा 2027: हज के पाक सफर में यूपी का हर नाैवां यात्री होगा मुरादाबादी, प्रदेश के सभी 22623 आजमीनों का चयन

Fri, 31 Jul 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 02:32 AM IST
सार

हज यात्रा 2027 के लिए यूपी से आवेदन करने वाले सभी 22,623 आजमीनों का चयन हो गया है। इनमें सबसे अधिक 2,493 आजमीन मुरादाबाद के हैं, यानी यूपी का हर नौवां हजयात्री मुरादाबाद से होगा। 2026 के मुकाबले इस बार जिले से 403 अधिक लोग हज पर जाएंगे। 

विज्ञापन
Haj 2027: Every ninth pilgrim from UP on sacred Hajj journey will be from Moradabad
हज यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

हजयात्रा 2027 के लिए यूपी से आवेदन करने वाले सभी आजमीन का हज का टिकट पक्का हो गया है। आवेदन करने वाले सभी 22623 आजमीनों का चयन हजयात्रा 2027 के लिए हो गया है। इसमें सबसे अधिक 2493 आजमीन मुरादाबाद के हैं। 2027 में यूपी का हर नाैवां हजयात्री मुरादाबादी होगा।

विज्ञापन


इस बार हज कमेटी इंडिया ने हजयात्रा 2026 के खत्म हाेने से पहले ही 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक हजयात्रा 2027 के लिए 22 जून से 20 जुलाई तक आवेदन लिए गए। बाद में आवेदन की तारीख चार दिन और बढ़ा दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई तक चली।

विज्ञापन

यूपी से कुल 22623 आजमीनों ने आवेदन किया। ये आवेदन यूपी के कोटे से कम बताए गए। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी आजमीनों का 2027 में हजयात्रा पर जाना तय हो गया था। बृहस्पतिवार को हजयात्रा 2027 के लिए लाॅटरी की प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी की गई। आवेदन करने वाले यूपी के सभी 22623 आजमीनों का चयन हजयात्रा के लिए कर लिया गया है।

इसमें मुरादाबाद के आजमीनाें की संख्या 2493 है। इस हिसाब से यूपी का हर नौवां हजयात्री मुरादाबाद का होगा। जबकि 2026 में जिले से 2090 आजमीन हजयात्रा पर गए थे। 2026 की तुलना में 2027 में जिले से 403 ज्यादा आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। आजमीनाें को हजयात्रा की पहली किस्त 1,52,300 रुपये दस अगस्त तक जमा करनी होगी।

2027 में यूपी से 22623 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। मुरादाबाद के हजयात्रियों की संख्या 2493 होगी। जो प्रदेश में सबसे अधिक संख्या है। - हाजी मुख्तार असलम, पूर्व हज ट्रेनर

विज्ञापन

दो साल में प्रदेश में बढ़ गए 7166 हजयात्री
मुरादाबाद। दो साल में प्रदेश और जिले में हजयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दो साल में प्रदेश में 7166 हजयात्री बढ़ गए। 2025 में यूपी से करीब 15457 हजयात्री थी। इसमें मुरादाबाद के हजयात्रियों की संख्या 1758 थी। ऐसे ही 2026 में सूबे से 18760 आजमीनों ने हजयात्रा की थी। इसमें मुरादाबाद के 2090 हजयात्री शामिल थे। 2027 के लिए यूपी के हजयात्रियों की संख्या में 7166 की वृद्धि हुई है। मुरादाबाद में यह वृद्धि 735 है।

2026 की यात्रा खत्म होने के 31 दिन बाद 2027 के लिए नाम तय
मुरादाबाद। हजयात्रा 2026 की शुरुआत इस साल 18 अप्रैल को हुई थी। हज के अरकान पूरे करने के बाद दो जून से हजयात्रियों की वतन वापसी शुरू हो गई थी। यह सिलसिला 28 जून तक चला। हजयात्रा 2026 के खत्म होने के 31 दिन बाद 30 जुलाई को 2027 के लिए हजयात्रियों के नाम तय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed