{"_id":"69f74fda0a144e846b053954","slug":"video-people-appealed-to-cm-regarding-bad-condition-of-darbaripur-road-in-gurugram-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दरबारीपुर रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दरबारीपुर रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सीएम से लगाई गुहार
गुरुग्राम सेक्टर-69 स्थित दरबारीपुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्र के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क की खराब हालत, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट की कमी और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।
यहां की सोसाइटी के आरडब्ल्यूए का कहना है कि दरबारीपुर रोड पर विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और मलबा फैला हुआ है जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति आम हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं क्योंकि क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं और कई बार वाहन फंस जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।